मध्यप्रदेश में कृषि महत्वपूर्ण प्रश्न
Madhya Pradesh me Krishi Gk Quiz
कृपया ध्यान दें ! इस Article को बहुत ही सावधानी से लिखा गया है फिर भी इस पोस्ट में आपको किसी भी प्रकार की गलती दिखाई दे, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद
मध्यप्रदेश में कृषि महत्वपूर्ण प्रश्न Gk MCQ Question in Hindi
मध्य प्रदेश की राज्य फसल है
मध्य प्रदेश की राज्य फसल सोयाबीन है मध्य प्रदेश राज्य का राजकीय पक्षी दूधराज, राजकीय पशु बारहसिंघा, राजकीय पुष्प लिली, राजकीय फल आम, राजकीय वृक्ष बरगद है
जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय कहां स्थित है
मध्यप्रदेश में जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय जबलपुर में स्थित है
मध्य प्रदेश का अफीम उत्पादक जिला कौन सा है
मध्य प्रदेश का अफीम उत्पादक जिला मंदसौर है मंदसौर में अधिक मात्रा में अफीम का उत्पादन किया जाता है
मध्यप्रदेश में एशिया का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र कहां स्थापित किया जा रहा है
मध्य प्रदेश का सबसे बड़ा सोयाबीन संयंत्र सिवनी में स्थापित था लेकिन इससे बड़ा तथा एशिया का सबसे बड़े सोयाबीन संयंत्र की स्थापना मध्य प्रदेश के उज्जैन नगर में की जा रही है
मध्य प्रदेश में कुल कृषि योग्य भूमि का प्रतिशत कितना है
मध्य प्रदेश में कुल कृषि योग्य भूमि 50% है
राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है
मध्य प्रदेश सोयाबीन का मुख्य उत्पादक राज्य है इसी को ध्यान में रखते हुए राष्ट्रीय सोयाबीन अनुसंधान संस्थान की स्थापना इंदौर में की गई है
मध्यप्रदेश में जैविक खेती पर राज्य नीति को कब जारी किया गया था
मध्य प्रदेश सरकार द्वारा वर्ष 2011 में प्रदेश की जैविक कृषि नीति बनाई गई
मध्यप्रदेश में किस फसल की खेती पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है
मध्य प्रदेश सरकार ने अफीम की खेती पर प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है
मध्य प्रदेश के किस जिले में गांजा उगाया जाता है
मध्य प्रदेश का खंडवा जिला प्रदेश का प्रमुख गांजा उत्पादक जिला है
मध्यप्रदेश में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिक संस्थान कहां स्थित है
मध्य प्रदेश में केंद्रीय कृषि अभियांत्रिकी संस्थान भोपाल में स्थित है
मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश कृषि लागत और विपणन आयोग का गठन कब किया था
मध्य प्रदेश सरकार ने मध्य प्रदेश कृषि लागत और विपणन आयोग का गठन जून 2017 में किया था
मध्यप्रदेश में चावल अनुसंधान संस्थान कहां स्थित है
मध्यप्रदेश में चावल अनुसंधान संस्थान बड़वानी में स्थित है
मध्यप्रदेश में कृषि विभाग को किस नाम से जाना जाता है
मध्यप्रदेश में कृषि विभाग को किसान कल्याण और कृषि विभाग के नाम से जाना जाता है
कपास उत्पादन में मध्यप्रदेश का देश में कौनसा स्थान है
कपास उत्पादन में पहला गुजरात व महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश का तीसरे स्थान है
मध्यप्रदेश में प्रमुख कपास उत्पादन वाला क्षेत्र कौन सा है
कपास मध्यप्रदेश की एक प्रमुख नकदी फसल है कपास पश्चिमी मध्य प्रदेश की काली मिट्टी में उगाई जाती है इसका मुख्य क्षेत्र मालवा का पठार है
मध्यप्रदेश में हरित क्रांति का लाभ किस फसल को मिला
मध्यप्रदेश में हरित क्रांति का लाभ दलहन फसल को मिला
मध्य प्रदेश बीज फॉर्म विकास निगम का मुख्यालय कहां है
मध्य प्रदेश बीज फॉर्म विकास निगम की स्थापना 1980 में की गई थी इसका मुख्यालय भोपाल में है
कपास अनुसंधान केंद्र कहां स्थित है
मध्यप्रदेश में कपास मुख्यत: खंडवा तथा खरगोन क्षेत्र में होता है इसलिए कपास अनुसंधान केंद्र खरगोन में स्थापित किया गया है
भारत में सोयाबीन का अग्रणी उत्पादक राज्य कौन सा है
भारत में सबसे अधिक सोयाबीन मध्यप्रदेश में उत्पन्न होती है मध्यप्रदेश में भी सबसे अधिक सोयाबीन मालवा क्षेत्र में पैदा होती है इस कारण मध्य प्रदेश को सोया प्रदेश भी कहा जाता है
सोयाबीन का उत्पादन सबसे अधिक किस राज्य में होता है
सोयाबीन मुख्य तिलहनी फसल है जिसका देश में सर्वाधिक बड़ा उत्पादन मध्यप्रदेश में होता है इसलिए मध्य प्रदेश को सोया स्टेट नाम से भी जाना जाता है
मध्यप्रदेश में सर्वाधिक सिंचाई किससे होती है
मध्यप्रदेश में सर्वाधिक सिंचाई कुआं तथा नलकूपों से किया जाता है
मध्य प्रदेश की सर्वाधिक महत्वपूर्ण फसल है
मध्यप्रदेश में सर्वाधिक क्षेत्रफल पर बोई जाने वाली तथा उत्पादन की जाने वाली फसल सोयाबीन है मध्य प्रदेश को सोया राजधानी के नाम से भी पुकारा जाता है
मध्य प्रदेश एक समग्र अध्ययन
मध्य प्रदेश का इतिहास प्रश्न – MP History – MP ka itihas Gk MCQ Question in Hindi
MP GK – मध्य प्रदेश का संपूर्ण सामान्य ज्ञान Gk MCQ Question in Hindi
मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल Gk MCQ Question in Hindi
मध्यप्रदेश की राजव्यवस्था महत्वपूर्ण प्रश्न – MP Polity Gk MCQ Question in Hindi
मध्य प्रदेश में परिवहन तथा संचार महत्वपूर्ण प्रश्न Gk MCQ Question in Hindi
मध्य प्रदेश के प्रमुख खनिज संसाधन Gk MCQ Question in Hindi
मध्यप्रदेश की मिट्टियां महत्वपूर्ण प्रश्न Gk MCQ Question in Hindi
मध्यप्रदेश में वन संसाधन महत्वपूर्ण प्रश्न Gk MCQ Question in Hindi
मध्य प्रदेश की जलवायु महत्वपूर्ण प्रश्न Gk MCQ Question in Hindi