मध्यप्रदेश में वन संसाधन महत्वपूर्ण प्रश्न
Madhya Pradesh me Van Gk Quiz
कृपया ध्यान दें ! इस Article को बहुत ही सावधानी से लिखा गया है फिर भी इस पोस्ट में आपको किसी भी प्रकार की गलती दिखाई दे, तो हमें कमेंट करके जरूर बताएं धन्यवाद
मध्यप्रदेश में वन संसाधन महत्वपूर्ण प्रश्न Gk MCQ Question in Hindi
मध्य प्रदेश, देश का कितना प्रतिशत तेंदूपत्ता का उत्पादन करता है
मध्यप्रदेश, देश का 30% तेंदूपत्ता का उत्पादन करता है
मध्य प्रदेश में वनों का राष्ट्रीयकरण किस वर्ष किया
मध्य प्रदेश में वनों का राष्ट्रीयकरण वर्ष 1970 में किया गया था
मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वन किस जिले में है
मध्य प्रदेश का सर्वाधिक वन क्षेत्रफल वाला जिला बालाघाट है
तेंदू पत्ते का उपयोग किसमें होता है
तेंदू पत्ते का उपयोग मुख्य रूप से बीड़ी बनाने के लिए किया जाता है मध्य प्रदेश तेंदूपत्ता उत्पादन में देश में प्रथम स्थान पर है
मध्य प्रदेश में प्रादेशिक वन स्कूल कहां स्थित है
मध्य प्रदेश में प्रादेशिक वन स्कूल शिवपुरी में स्थापित किया गया, जो वन संबंधी शिक्षा तथा प्रशिक्षण प्रदान कराता है
भारत की वन भूमि का कितना प्रतिशत हिस्सा मध्य प्रदेश में है
मध्य प्रदेश में देश के सर्वाधिक वन पाए जाते हैं, अर्थात वनों के क्षेत्रफल की दृष्टि से मध्यप्रदेश देश में प्रथम स्थान पर है
वन अनुसंधान संस्थान देहरादून का क्षेत्रीय कार्यालय मध्य प्रदेश के किस स्थान पर है
वन अनुसंधान संस्थान और प्रशिक्षण महाविद्यालय देहरादून में स्थित है
मध्यप्रदेश में सर्वाधिक वृक्ष किस प्रजाति के पाए जाते हैं
मध्यप्रदेश राज्य में सर्वाधिक वृक्ष सागौन के पाए जाते हैं
वनों का शत-प्रतिशत राष्ट्रीयकरण करने वाला प्रदेश है
मध्यप्रदेश देश का ऐसा पहला राज्य है जिसने अपने समस्त वनों का राष्ट्रीयकरण किया है
मध्य प्रदेश में सामाजिक वानिकी योजना कब प्रारंभ की गई
मध्यप्रदेश में सामाजिक वानिकी योजना 1976 में प्रारंभ की गई थी
निम्न में सर्वाधिक वन आच्छादित राज्य है
मध्य प्रदेश सर्वाधिक वनाच्छादित राज्य है
मध्य प्रदेश का वन राजिक महाविद्यालय कहां है
मध्य प्रदेश का वन राजिक महाविद्यालय बालाघाट में स्थित है
मध्य प्रदेश वन परियोजना को किसकी सहायता प्राप्त है
मध्य प्रदेश वन परियोजना को विश्व बैंक की सहायता प्राप्त है
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट कहां स्थित है
इंडियन इंस्टीट्यूट आफ फॉरेस्ट मैनेजमेंट मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है
कौन सा वन मध्य प्रदेश में सबसे अधिक पाया जाता है
उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वन मध्य प्रदेश में सबसे अधिक मात्रा में पाए जाते हैं
मध्यप्रदेश में वन प्रबंधन शिक्षा केंद्र कहां पर है
मध्यप्रदेश में वन प्रबंधन शिक्षा केंद्र बालाघाट में स्थित है
मध्य प्रदेश वन विकास निगम की स्थापना कब की गई
वनों के संरक्षण के उद्देश्य से मध्य प्रदेश में 24 जुलाई 1975 को मध्य प्रदेश वन विकास निगम की स्थापना की गई
भारत के किस राज्य में वनों का क्षेत्रफल सबसे कम है
भारत के दिल्ली राज्य में वनों का क्षेत्रफल सबसे कम है
मध्यप्रदेश वन्य जीव संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ
मध्यप्रदेश वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1974 में पारित हुआ था
मध्य प्रदेश के लगभग कितने प्रतिशत भाग पर वन पाए जाते हैं
मध्य प्रदेश के लगभग 40 प्रतिशत भाग पर वन पाए जाते हैं
मध्य प्रदेश का सर्वाधिक फॉरेस्ट एरिया प्रतिशत किस जिले का है
मध्य प्रदेश का सर्वाधिक फॉरेस्ट एरिया बालाघाट जिले में है
किस वृक्ष की लकड़ी से कत्था प्राप्त होता है
खेर वृक्ष की लकड़ी से कत्था प्राप्त होता है
मध्य प्रदेश एक समग्र अध्ययन
मध्य प्रदेश का इतिहास प्रश्न – MP History – MP ka itihas Gk MCQ Question in Hindi
MP GK – मध्य प्रदेश का संपूर्ण सामान्य ज्ञान Gk MCQ Question in Hindi
मध्य प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल Gk MCQ Question in Hindi
मध्यप्रदेश की राजव्यवस्था महत्वपूर्ण प्रश्न – MP Polity Gk MCQ Question in Hindi
मध्य प्रदेश में परिवहन तथा संचार महत्वपूर्ण प्रश्न Gk MCQ Question in Hindi
मध्य प्रदेश के प्रमुख खनिज संसाधन Gk MCQ Question in Hindi
मध्यप्रदेश में कृषि महत्वपूर्ण प्रश्न Gk MCQ Question in Hindi
मध्यप्रदेश की मिट्टियां महत्वपूर्ण प्रश्न Gk MCQ Question in Hindi
मध्य प्रदेश की जलवायु महत्वपूर्ण प्रश्न Gk MCQ Question in Hindi